लखनऊ। एक तरफ बलात्कार को दोषी की सजा निलंबित हुई है और उसको जमानत मिली है तो दूसरी ओर इसका विरोध करने पर उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने रेप पीड़ित का मजाक उड़ाया। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर से जब रेप पीड़ित के दिल्ली में प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘उनका घर तो उन्नाव है’! इतना कह कर वे जोर से हंसने लगे। उनकी इस असंवेदनशीलता का वीडियो वायरल हो रहा है। मंत्री ने कहा, कहा, ‘जब कोर्ट ने सेंगर को पीड़ित के घर के पांच किलोमीटर दूर तक नहीं जाने को कहा है तो कोई असुरक्षित कहां है? पीड़ित पक्ष अभी दिल्ली में क्या कर रहा है। दिल्ली में प्रदर्शन की क्या जरूरत है’।
Tags :Rape victim
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


