नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का समर्थन किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगने के लिए कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों की ओर से किए गए आंदोलन में केजरीवाल नहीं शामिल हुए थे। लेकिन उन्होंने कहा है कि शनिवार, 10 अक्टूबर को जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे।
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वे 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। उन्होंने देश भर के लोगों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की। इस प्रदर्शन को वामपंथी पार्टियों और कुछ किसान संगठनों ने भी समर्थन दिया है।
Tags :Arvind Kejriwal
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



