राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

विधानसभा चुनाव: सुबह 11 बजे तक असम में 38.92 प्रतिशत, केरल में 33.28 प्रतिशत और पुडुचेरी में 37.06 प्रतिशत मतदान

तीन राज्यों केरल, असम और पुडुचेरी में हो रहे विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। शुरुआती 4 घंटों में तीनों राज्यों में 30-30 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया जा चुका है।

भारतीय निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक विधानसभा चुनावों में मतदान का प्रतिशत असम में 38.92 प्रतिशत, केरल में 33.28 प्रतिशत और पुडुचेरी में 37.06 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

असम में माजुली जिले में सबसे अधिक 44.30 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जबकि गोलपाड़ा में 43.19 प्रतिशत मोरीगांव जिले में 42.80 प्रतिशत, साउथ सलमारा मनकाचर में 42.61 प्रतिशत, दरांग में 41.96 प्रतिशत और जोरहाट में 19.01 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह 11 बजे तक असम के कामरूप जिले में सबसे कम 31.87 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

वहीं, सुबह 11 बजे तक केरल के एर्नाकुलम जिले में सबसे अधिक 35.86 प्रतिशत और कासरगोड जिले में सबसे कम 31.20 प्रतिशत मतदान हुआ है।

तीनों राज्यों में अलग-अलग मतदान केंद्रों पर मतदाता बड़ी संख्या में मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। तीनों राज्यों में सुबह के समय प्रमुख हस्तियों ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

डिब्रूगढ़ में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने जोरहाट विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 21 पर अपना वोट डाला। अहत्गुरी में मंत्री पीयूष हजारिका और उनकी पत्नी एमी बरुआ ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं, बारपेटा में असम विधानसभा के अध्यक्ष और तामुलपुर एलएसी से एनडीए उम्मीदवार बिस्वजीत दैमारी ने मतदान किया।

पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा मैं अपना वोट डालने आया हूं। यह लोकतंत्र का उत्सव है, लोकतंत्र का सबसे बड़ा जश्न है। इसलिए मैं भी आप सबकी ओर से अपने लोगों से अपील करता हूं कि वे लोकतंत्र के लिए, एक मजबूत लोकतंत्र के लिए अपना वोट डालने के लिए बाहर निकलें।

Also Read : बंगाल की जनता को पीएम मोदी की 6 गारंटी- कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग

तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने गवर्नमेंट जीएचसी जगाथी में अपना वोट डाला। उनके साथ पार्टी नेता एमएम हसन भी दिखे। कांग्रेस नेता एमएम हसन ने कहा, “इस चुनाव में उनके गठबंधन को भारी बहुमत मिलेगा। मौजूदा सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार और जन-विरोधी नीतियों के कारण लोगों ने इसको बदलने का फैसला कर लिया है।”

एलडीएफ कन्नूर विधानसभा उम्मीदवार कदन्नप्पल्ली रामचंद्रन ने चेरुवाचेरी सरकारी एलपी स्कूल में अपना वोट डाला। केरल के तिरुवनंतपुरम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेमोम विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने अपने मत का प्रयोग किया।

वट्टियूरकावु निर्वाचन क्षेत्र के यूडीएफ उम्मीदवार के. मुरलीधरन ने जवाहर नगर एलपी स्कूल में अपना वोट डाला। पलक्कड़ से बीजेपी उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन ने वडक्कनचेरी के एंकक्कड़ स्कूल मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन ने डीएमएस कार्यालय में विधानसभा चुनावों के लिए अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी अपना वोट डालने के लिए बाइक से मतदान केंद्र पहुंचे। पुडुचेरी भाजपा के अध्यक्ष और राजभवन विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार वीपी रामलिंगम ने पेरुमल कोइल स्ट्रीट पर स्थित सरकारी स्कूल में अपना वोट डाला।

उन्होंने कहा मैंने सुबह अपना वोट डाल दिया। मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ लगी है। वे सुबह से ही कतारों में खड़े होकर अपने मत का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, एक शिकायत सामने आई है कि मेरे राज भवन निर्वाचन क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उचित सुविधाओं का इंतजाम नहीं किया गया है।”

पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में अपने मत का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा, “मैंने बूथ पर जाकर और वोट डालने के लिए कतार में खड़े होकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया। भारत के हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह जाकर अपना वोट डाले। पुडुचेरी में ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए स्थिति बहुत अनुकूल है।

Pic Credit : ANI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + eleven =