कोलकात। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के तहत अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने का समय सात दिन और बढ़ा दिया है। अब अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशिक होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सात दिन की समय सीमा बढ़ाई गई थी। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में सवा करोड़ से ज्यादा लोगों को लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज के तहत नोटिस जारी किया गया है। अभी उनके वेरिफिकेशन के काम चल रहा है।
Tags :Bengal voter list
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




