भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री और सह प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति की है।
भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने देश के अलग-अलग राज्यों में पार्टी संगठन का दायित्व संभालने के लिए विभिन्न नेताओं को नियुक्त किया है।
श्री चुघ की ओर से जारी की गयी सूची के अनुसार पार्टी ने श्री मधुकर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का सह प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। वहीं श्री दशरथ को तेलंगाना का सह महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। पार्टी ने श्री रवींद्र राजू को असम और त्रिपुरा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है।
Also Read : लखनऊ में अब कट्टा-बम नहीं ब्रह्मोस बन रही है: योगी
उन्हें कार्यालय निर्माण की भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। श्री भीखूभाई दलसानिया बिहार के प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाये गये हैं। भाजपा ने श्री पवन साई को झारखंड का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। इसी तरह से श्री सिद्धार्थन हिमाचल प्रदेश के प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाये गये हैं। श्री नवीन ने श्री रत्नाकर को गुजरात, दमन एवं दीव तथा दादर नगर हवेली का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है।
श्री अरुण बिन्नाडी गुजरात के प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाये गये हैं। वहीं, श्री फणीन्द्र नाथ शर्मा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री संगठन नियुक्त किये गये हैं। श्री नवीन ने श्री पवन राणा को दिल्ली प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है। श्री कर्मवीर छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किये गये हैं। वहीं श्री चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश भाजपा के महामंत्री (संगठन) बनाये गये हैं।
भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार श्री मानस मोहंती ओडिशा, श्री मंत्री श्रीनिवासुलु पंजाब और चंडीगढ़, श्री धर्मपाल उत्तर प्रदेश और श्री अमिताभ चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किये गये हैं।
Pic Credit : UNI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



