राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

बीजेपी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। साथ ही असम के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। हालांकि असम में पार्टी जिन 89 सीटों पर लड़ने वाली है उसमें से एक ही बार में 88 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर अपनी जालुकबाड़ी सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस छोड़ने वाले दो बड़े नेताओं भूपेन बोरा और प्रद्योत बोरदोलोई को भी भाजपा ने टिकट दिया है। भाजपा ने सहयोगी पार्टियों के लिए 37 सीटें छोड़ी हैं।

पश्चिम बंगाल के लिए भाजपा ने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इससे पहले भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। राज्य में 294 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर भाजपा अकेले लड़ रही है। भाजपा ने मशहूर अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद रहीं रूपा गांगुली को भी टिकट दिया गया है।

असम में भाजपा ने 25 दिन पहले कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी टिकट दिया गया है। एक दिन कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए नौगांव के सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को भाजपा ने दिसपुर से उम्मीदवार बनाया है। इस बीच प्रद्युत बोरदोलोई के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके बेटे प्रतीक बोरदोलोई ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। प्रतीक ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में कहा कि अब उनका कांग्रेस उम्मीदवार बने रहना सही नहीं होगा।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment