तेल कंपनियों ने शनिवार को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई, जिसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
एलपीजी की बढ़ी कीमतों पर अयोध्या की एक महिला ने कहा कि सरकार कहती है कि गरीबों की मदद करने वाला कोई नहीं है। हर चीज की कीमतें बढ़ रही हैं, हम कैसे गुजारा करेंगे?
अयोध्या के एक शख्स ने आईएएनएस से कहा कि अगर कीमत में काफी वृद्धि होती है, तो निश्चित रूप से समस्या होगी, लेकिन हमें इसे खरीदना ही होगा। हमारे पास और क्या विकल्प है? यहां तक कि हमारे द्वारा किए जाने वाले छोटे-मोटे कामों में भी लागत का असर महसूस होता है और हम इससे बच नहीं सकते।
एक और व्यक्ति ने आईएएनएस कहा कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतें स्वाभाविक रूप से बहुत मुश्किल हैं। कीमतें लगातार बढ़ रही हैं तो हम क्या कर सकते हैं? हम पेट्रोल के बिना काम नहीं चला सकते, यह एक आवश्यकता है।
Also Read : तिरुचिरापल्ली में डीएमके का राज्य सम्मेलन 9 मार्च को
महाराष्ट्र के नासिक में घरेलू और व्यावसायिक गैस की बढ़ी कीमतों से व्यापारी परेशान हो गए हैं। नासिक की रहने वाली रोशनी कुलकर्णी ने कहा कि संघर्ष की वजह से सरकार ने गैस के जो दाम बढ़ाए हैं, उसको थोड़ा कम करना चाहिए। रेट बढ़ने से हमारा बजट कोलेप्स हो जाता है।
नासिक की ही रहने वाली सविता दीक्षित ने कहा कि घरेलू गैस के दाम बहुत बढ़ गया है। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। गैस के दाम बढ़ने से हमारा पूरा सिस्टम बिगड़ गया है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, नई दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपए कर दी गई है, जो पहले 853 रुपए थी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक साल से भी कम समय में यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी प्रति यूनिट 114.5 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, हाल में वैश्विक ऊर्जा कीमतों में तेजी मध्य पूर्व में सैन्य तनाव के बढ़ने के बाद आई है। इस संघर्ष ने ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया है और वैश्विक तेल व गैस मार्गों में आपूर्ति स्थिरता को लेकर चिंताएं बढ़ाई हैं।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


