शॉक झेलने के लिए तैयार रहे देश
भारत के चाहे बौद्धिक हों या व्यापारी सब चुनिंदा बयान देते हैं। अब जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बता दिया कि पेट्रोल, डीजल और गैस का संकट है और देश को इससे निपटने में सहयोग करना चाहिए तो सबकी जुबान खुल गई। कारोबारी भी बोलने लगे। अभी उदय कोटक ने कहा है कि देश को एनर्जी शॉक के लिए तैयार रहना चाहिए। सोचें, प्रधानमंत्री और भाजपा के लोग तो पांच राज्यों के चुनाव की वजह से एनर्जी शॉक को दो महीने से स्वीकार नहीं कर रहे थे। लेकिन उदय कोटक की क्या मजबूरी थी, जो उन्होंने यह बात पहले नहीं...