राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली। तीन राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा हो गई है। इसमें उत्तर प्रदेश की 10 सीटें हैं। इसके अलावा उत्तराखंड की एक सीट खाली हो रही है, जिस पर चुनाव होगा। साथ ही पश्चिम बंगाल की एक सीट पर उपचुनाव होगा। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक के इस्तीफे से एक सीट खाली हुई है। इससे पहले इसी साल बंगाल के तीन अन्य राज्यसभा सांसदों के इस्तीफे से उपचुनाव हुए हैं और तीनों सीटें भाजपा के खाते में गईं।

इन सभी 12 सीटों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग होगी और उसी दिन शाम में वोटों की गिनती होगी। नतीजे उसी दिन शाम तक आ जाएंगे। काउंटिंग कराई जाएगी। अक्टूबर में होने वाले चुनाव 10 सीटों पर सांसदों के कार्यकाल खत्म होने के बाद हो रहे हैं। हालांकि इनमें से एक सांसद दिनेश शर्मा ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया। उनको अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उप राज्यपाल बनाया गया है। उत्तराखंड में भाजपा के सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। प्रदेश में भाजपा सत्ता में है और उसके 47 विधायक हैं। इसलिए यह सीट भाजपा आराम से जीत लेगी। बंगाल की सीट भी भाजपा के खाते में जाएगी।

उत्तर प्रदेश से जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। अगर उनको केंद्रीय मंत्रिमंडल में बनाए रखा जाना है तो वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। इनके अलावा भाजपा के पूर्व महासचिव अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा और सीमा द्विवेदी का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। बसपा के रामजी गौतम भी रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायर होने के बाद बसपा का दोनों सदनों में कोई सदस्य नहीं होगा। राज्य विधानसभा में भी उसका कोई सदस्य नहीं है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment