नई दिल्ली। पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर की वजह से एशिया कप क्रिकेट मुकाबले के दौरान भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख से जीत की ट्रॉफी नहीं ली। लेकिन विदेश मंत्री एस जयशंकर ढाका में पाकिस्तानी संसद के स्पीकर अयाज सादिक से मिले तो उनसे हाथ मिलाया। दोनों बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में पहुंचे थे।
गौरतलब है कि पहलगाम कांड और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान के दो बड़े नेता आमने सामने हुए और दोनों ने हाथ मिलाया। तभी इस मुलाकात और हाथ मिलाने को कूटनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है। इससे पहले एशिया कप क्रिकेट मैच के दौरान टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। साथ ही सीरीज जीतने के बाद भी टीम इंडिया ने एसीसी के चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि मोहसिन नकवी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख हैं और पाकिस्तान सरकार में मंत्री हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



