चीन के स्मार्टफोन ऐप बैट-बीएमएस के जरिये ई-रिक्शा को दूर से (रिमोट) बंद किए जाने की खबरों के बीच सरकार ने शुक्रवार को कहा कि उसे दो ऐसे ऐप की जानकारी मिली जिन्हें ऐप स्टोर से हटा दिया गया है।
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि ऐप स्टोर को आवश्यक सतर्कता बरतनी चाहिए। सरकार इस मुद्दे को ऐप स्टोर के समक्ष उठाएगी, ताकि संभावित रूप से नुकसान पहुंचाने वाले ऐप उपलब्ध न हों।
Also Read : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बस के खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के साइबर सुरक्षा सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मामले में कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कृष्णन ने कहा, ‘‘यह सही है…हमें ऐसे दो ऐप की जानकारी मिली और दोनों को ऐप स्टोर से हटा दिया गया है।’’
यह मामला बृहस्पतिवार को उन खबरों के बाद चर्चा में आया, जिनमें कुछ ई-रिक्शा को चीन के स्मार्टफोन ऐप ‘बैट-बीएमएस’ के ‘रिमोट शटडाउन’ फीचर के जरिये बंद किए जाने का दावा किया गया था। इसके वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट से जुड़ी वाहन प्रबंधन प्रणालियों की साइबर सुरक्षा को लेकर व्यापक चिंता पैदा हो गई।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



