राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

जुलाई में 2.11 लाख करोड़ का जीएसटी मिला

नई दिल्ली। जुलाई के महीने में वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी के कलेक्शन में बड़ा उछाला आया है। केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई में 2.11 लाख करोड़ रुपए की जीएसटी कलेक्शन हुआ। साल दर साल के आधार पर देखें तो यह पिछले साल यानी जुलाई 2025 के मुकाबले 15.4 फीसदी ज्यादा है। जुलाई 2025 में कुल जीएसटी कलेक्शन 1.83 लाख करोड़ रुपए का रहा था।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2026 में सेंट्रल यानी सीजीएसटी का कुल कलेक्शन 39,835 करोड़ रुपए रहा। वहीं राज्यों की जीएसटी यानी एसजीएसटी से 47,881 करोड़ रुपए और इंटीग्रेटेड यानी आईजीएसटी से 1.23 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई हुई। चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों यानी अप्रैल से जुलाई 2026 के दौरान जीएसटी कलेक्शन 10.1 बढ़ कर 8.4 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 7.6 लाख करोड़ रुपए था।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment