राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ज्ञानेश कुमार के कार्यक्रम स्थगित

नई दिल्ली। अंग्रेजी के अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के खुलासे के तीन दिन हो गए हैं। लेकिन अभी तक मुख्य चुनाव आयुक्त या दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। चुनाव आयोग की ओर से एक नोट जरूर जारी हुआ लेकिन जिन दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों का जिक्र करते हुए अखबार ने रिपोर्ट दी उन दोनों ने न तो इसका खंडन किया है और न इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 आपत्ति दर्ज कराई थी और मुख्य चुनाव आयुक्त के मनमाने तरीके से काम करने पर सवाल उठाए थे।

इस बीच खबर है कि रिपोर्ट के बाद से निशाने पर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सारे कार्यक्रम रद्द किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में उनके दो कार्यक्रम होने थे, जिन्हें स्थगित कर दिया गया है। उनका एक कार्यक्रम मेरठ में 25 सितंबर को और दूसरा वाराणसी में 28 सितंबर को होना था। इनके रद्द होने की खबर आई तो चुनाव आयोग ने कहा कि दोनों कार्यक्रम 21 सितंबर को ही स्थगित किए गए थे और इसका मौजूदा विवाद से कोई संबंध नहीं है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment