नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले बंद हो गए हैं लेकिन पश्चिम एशिया में अब भी तनाव बना हुआ है। इस तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अगले हफ्ते भारत आ सकते है। बताया जा रहा है कि अराघची 14 और 15 मई को नई दिल्ली में होने वाली ब्रिक्स देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आ सकते हैं। गौरतलब है कि भारत अभी ब्रिक्स का अध्यक्ष है। हमले के बाद ईरान चाहता था कि भारत ब्रिक्स के अध्यक्ष के नाते इसकी आलोचना करे।
बताया जा रहा है कि ईरान अब भी चाहता है कि भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाए। बहरहाल, अगर अराघची का दौरा होता है तो पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इससे पहले मार्च में विदेश मंत्री एस जयशंकर से बातचीत के दौरान भी अराघची ने ब्रिक्स की भूमिका का मुद्दा उठाया था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



