रांची। बिहार में विपक्षी गठबंधन से तालमेल की बात नहीं बनने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा, जेएमएम ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके साथ ही जेएमएम ने बिहार में महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे राजद पर धोखा देने का आरोप भी लगाया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजद ने बार बार आश्वासन देकर झामुमो को ठगा। उन्होंने कहा कि जेएमएम ने बिहार में छह सीटों, चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इनमें कटोरिया और मनिहारी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें हैं, जबकि पीरपैंती अनुसूचित जाति की सीट है। सुप्रियो ने कहा कि सीटों की संख्या कुछ बढ़ भी सकती है।
Tags :Jharkhand Mukti Morcha
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


