राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ज्ञानेश के खिलाफ महुआ ने दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक कदम आगे बढ़ कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। महुआ ने दिल्ली के संसद मार्ग थाने में ज्ञानेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूची में नियमों के खिलाफ बदलाव किए गए और पात्र मतदाताओं के नाम हटाए गए।

इस शिकायत में मुख्य रूप से चार आरोप लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि चुनाव आयोग की मंजूरी के बिना उसके नाम से पत्र या संदेश जारी किया गया है। इसमें यह भी आरोप है कि वीआईपी और प्रमुख लोगों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखने के लिए अनौपचारिक निर्देश दिए गए। महुआ ने शिकायत में कहा है कि ऐसे मतदाताओं के खिलाफ भी अपील की गई, जिन्हें मतदाता सूची में शामिल करने का आदेश अदालतों ने दिया था। चौथा आरोप राज्य स्तर के चुनाव अधिकारियों को मतदाता सूची तक पूरी पहुंच नहीं देने की है।

उन्होंने शिकायत की कॉपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए ज्ञानेश कुमार को चोर कहा और यह भी कहा कि वे मनमाना काम करने वाले एक अधिकारी हैं, जिन्होंने बाकी दो चुनाव आयुक्तों की सहमति के बिना काम किया। गौरतलब है कि इस शिकायत से एक दिन पहले अंग्रेजी के एक अखबार ने ज्ञानेश कुमार के मनमाने तरीके से काम करने को लेकर एक विस्तृत खोजी रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment