राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अभिषेक पर भड़के ममता के करीबी कल्याण बनर्जी

कल्याण बनर्जी

नई दिल्ली। लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा तीनों जगह ममता बनर्जी के सांसद और विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं। इस बीच पूरी ताकत से ममता बनर्जी के साथ खड़े दिख रहे कल्याण बनर्जी भी नाराज हो गए हैं। उन्होंने ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भड़ास निकाली है और उनको राजा की तरह व्यवहार करने वाला बताया है। बनर्जी ने यहां तक कहा है कि ममता दीदी तय करें कि वे किसे अपने साथ रखेंगी।

असल में विधायक दल का नेता चुने जाने में विधायकों के कथित जाली दस्तखत कराए जाने के मामले में टीएमसी ने वकील बदले हैं। उसमें कल्याण बनर्जी को भी बदल दिया गया है। इससे नाराज होकर उन्होंने गुरुवार को कहा, ‘ममता दीदी को तय करना होगा कि वे मेरे साथ हैं या अभिषेक बनर्जी के साथ। अभिषेक को सीनियर नेताओं का सम्मान करना नहीं आता। वे बहुत अहंकारी हैं। इसी वजह से पार्टी बर्बाद हुई है’।

कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘अगर ममता दीदी को अभिषेक पर ही निर्भर रहना है, तो उनके साथ रहें और मुझे छोड़ दे। अगर उनसे अलग रास्ता चुनती हैं, तो मैं ममता दीदी के साथ हूं’। उन्होंने कहा, ‘मुझे आधी रात को बताया गया कि केस से जुड़े वकील बदल दिए गए हैं। इनमें मैं भी था। यह अपमानजनक है’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 3 =