कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि से निलंबित
तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी को महिला सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में मानसून सत्र की शेष अवधि से निलंबित किया गया। पीठासीन अधिकारी कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने दो बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही शुरु की और हंगामे के बीच जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाया। उसके बाद उन्होंने कहा कि श्री कल्याण बनर्जी के खिलाफ महिला सांसदों की ओर से लिखित शिकायत मिली है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने महिला सांसदों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। Also Read : फ्रांस ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को...
