भारतीय वायु सेना की ओर से पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद बुधवार की शाम को देश में सिविल डिफेंस ड्रील हुई, जिसमें नागरिकों को आपात स्थिति से बचाव के उपाय सिखाए गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 259 जगहों की सूची बनाई थी, जहां मॉक ड्रिल की गई। इसके तहत बुधवार को शाम सात बजते ही सायरन बजा और ब्लैक आउट हो गया यानी बिजली कट गई।
सिविल डिफेंस ड्रील में बचाव उपाय
राजधानी दिल्ली में नई दिल्ली और दिल्ली कैंट के इलाके में ब्लैक आउट हुआ और आपात स्थिति से निपटने के उपायों का प्रदर्शन हुआ। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 259 जगहों को अति संवेदनशील, संवेदनशील और कम संवेदनशील तीन श्रेणियों में बांटा था। इन सभी जगहों पर लोगों को बताया गया कि हवाई हमले की स्थिति में बचाव के लिए क्या क्या उपाय करने हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पांच मई को इसकी घोषणा की थी।
Also Read: भारत को छेड़ने वाले लोगों को छोड़ेंगे नहीं: शिवराज सिंह चौहान
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



