पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद सीमावर्ती राज्यों में उड़ानों का संचालन बंद कर दिया गया है। सात राज्यों में 18 हवाईअड्डों पर उड़ानें स्थगित कर दी गई हैं। इनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, चंडीगढ़, बीकानेर, जोधपुर, राजकोट, धर्मशाला, अमृतसर, भुज और जामनगर शामिल हैं। दिल्ली हवाईअड्डे से आने-जाने वाली करीब 140 उड़ानें कैंसिल कर दी गईं। इसके अलावा चार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी रद्द की गईं।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद एहतियात
एअर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस, आकासा एयर और कुछ विदेशी विमानन कंपनियों ने करीब दो सौ उड़ानें रद्द की हैं। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। करतारपुर कॉरिडोर को भी बंद कर दिया गया है। वहां से सिख श्रद्धालु पाकिस्तान में करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाते थे। श्रद्धालुओं को वापस लौटा दिया गया है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की।
Also Read: सीमा पार से मिसाइल, ड्रोन हमले
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



