पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की एयर स्ट्राइक के बाद कैबिनेट की विशेष बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए तीनों सेनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘ये नया भारत है। देश के लिए यह गर्व का पल। सेना ने कम समय में सटीक हमला किया’। इस बीच सरकार ने गुरुवार की सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसकी अध्यक्षता राजनाथ सिंह करेंगे।
मोदी-राजनाथ ने की सेना की सराहना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एयर स्ट्राइक के बाद गुरुवार को कहा, ‘एक तरीके से देखा जाए तो हम कह सकते हैं यह सटीकता और मानवीयता हमारे जवानों ने दिखाई। मैं सेना को साधुवाद देता हूं। जिन आतंकियों ने हमारे लोगों को मारा था, सेना ने उनके कैंप नष्ट कर दिए। इसमें किसी भी आम आदमी को कोई नुकसान नहीं हुआ’। राजनाथ ने बीआरओ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हनुमान जी की मिसाल देते हुए कहा कि जिन लोगो ने हमारे अपनों को मारा, हमने उनको ही मारा है।
Also Read: भारत को सतर्क रहने की जरुरत
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



