nayaindia Rahul Gandhi मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा में लगे मोदी-मोदी के नारे

Bharat Jodo Nyay Yatra
Bharat Jodo Nyay Yatra

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मध्य प्रदेश में मंगलवार को चौथा दिन है। ब्यावरा से शाजापुर पहुंची यात्रा के सामने लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए। राहुल गांधी को इन लोगों ने आलू भी दिए। Rahul Gandhi Modi Slogan

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है और मंगलवार को उसका चौथा दिन है। चौथे दिन यात्रा ब्यावरा से शाजापुर पहुंची। वे अपने वाहन से जब आगे बढ़ रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाए। नारे सुनकर राहुल गांधी ने अपना वाहन रुकवाया।

वाहन रुकने के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) उतरे और उन लोगों के करीब पहुंच गए जो मोदी-मोदी तऔर जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। इन लोगों ने राहुल गांधी को आलू भी सौंपे। उसके बाद राहुल गांधी आगे बढ़ गए। भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो मार्च को मुरैना जिले से मध्य प्रदेश पहुंची था और यह यात्रा छह मार्च तक प्रदेश में रहेगी।

यह भी पढ़ें:

यूपी पुलिस पेपर लीक मामले में अध्यक्ष रेणुका को हटाया गया

सीएम धामी ने देवदार के पेड़ों को काटने पर लगाई रोक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें