राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

‘सेना और देश मोदी के चरणों में नतमस्तक है’

भोपाल। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर बेहद आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सेना, सैनिक और देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक है। उनसे पहले मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रेस ब्रीफिंग करने वाली कर्नल सोफिया कुरैश को लेकर विवादित बयान दिया था। वह बयान इतना खराब था कि हाई कोर्ट ने खुद संज्ञान लेकर मंत्री के ऊपर एफआईआर दर्ज कराया।

बहरहाल, मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को जबलपुर में कहा, ‘प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे…और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक…उनके चरणों में नतमस्तक है’। उप मुख्यमंत्री जबलपुर में सिविल डिफेंस वालंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उनके बयान को कांग्रेस ने सेना के शौर्य का अपमान बताया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री ने सेना का घनघोर अपमान किया है।

दूसरी ओर भाजपा ने कहा है कि देवड़ा के बयान को कांग्रेस पार्टी तोड़ मरोड़ कर पेश कर रही है। विवाद बढ़ने के बाद देवड़ा ने सफाई दी। उन्होंने कहा, ‘मेरे बयान को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है’। देवड़ा ने कहा, ‘मैंने ये कहा कि देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जो काम किया है, उसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। देश की जनता भारत की सेना के चरणों में नतमस्तक है। उनको प्रणाम करते हैं, उनका सम्मान करते हैं’। उन्होंने कहा कि उनके इन शब्दों को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *