राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

दतिया से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा

नई दिल्ली/भोपाल। शुक्रवार को भाजपा ने बांकीपुर उपचुनाव के साथ साथ मध्य प्रदेश की दतिया सीट के उपचुनाव में भी चौंकाया। इस सीट से जीते कांग्रेस के राजेंद्र भारती को एक मुकदमे में सजा हो गई, जिससे यह सीट खाली हुई। उसके बाद से ही तय माना जा रहा था कि 2023 में हारे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ही इस सीट से उम्मीदवार होंगे। लेकिन भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को टिकट दे दिया।

भाजपा ने शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। उनके नाम का ऐलान होते ही दतिया में व्यापारी सड़क पर उतर गए। उन्होंने दुकानें बंद कर भोपाल में प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इससे पहले, उपचुनाव की घोषणा के बाद से नरोत्तम मिश्रा चुनावी तैयारियों में जुटे थे। सभाएं करके अपनी पुरानी गलतियों पर माफी मांग रहे थे। उन्होंने बुधवार को नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की चर्चा थी।

बहरहाल, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने 2023 में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट मांगी थी, लेकिन वहां से प्रदीप अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया। आशुतोष तिवारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा, वे मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन के पद पर भी रहे हैं। इस पद पर उनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला था।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =