चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ रहा है। गठबंधन की बड़ी पार्टी अन्ना डीएमके 178 सीटों पर लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी को गठबंधन में 27 सीटें मिली हैं। पिछली बार यानी 2021 के चुनाव में भाजपा 20 सीटों पर लड़ी थी। इस बारे उसे सात सीटें ज्यादा मिली हैं।
तमिलनाडु की 234 सदस्यों की विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होना है। वोटों की गिनती चार मई को होगी। बहरहाल, अन्ना डीएमके और भाजपा के अलावा एनडीए में शामिल अंबुमणि रामदॉस की पार्टी पीएमके को 18 सीटें मिली हैं। शशिकला के भतीजे टीटीवी दिनाकरण की पार्टी एएमएमके को 11 सीटें मिली हैं। इस गठबंधन में जीके वासन की पार्टी भी शामिल थी, जिसे चार सीटें दिए जाने की चर्चा थी।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


