Tamil Nadu

  • तमिलनाडु में जनगणना की तैयारियां तेज

    तमिलनाडु ने जनगणना के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 1 से 30 अगस्त के बीच होने वाली घरों की गिनती से पहले, जून के आखिरी सप्ताह से लगभग 1.40 लाख गणनाकर्मियों (एन्यूमरेटर) के लिए एक महीने का ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू होगा।  देश के सबसे बड़े प्रशासनिक कामों में से एक, जनगणना के काम में स्कूल के टीचर, कॉर्पोरेशन के कर्मचारी और अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे। इन्हें राज्यभर में घर-घर जाकर डेटा इकट्ठा करने के लिए 'एन्यूमरेटर' के तौर पर चुना गया है। अभी लगभग 2,700 जिला-स्तरीय फील्ड ट्रेनर खास ट्रेनिंग ले रहे हैं।...

  • तमिलनाडु में अन्ना डीएमके पर खतरा

    वैसे शॉर्ट फॉर्म में कहा जाए तो ऑपरेशन लोटस को भी ऑपरेशन ‘एल’ कह सकते हैं। लेकिन आमतौर पर विपक्षी पार्टियां अपने विधायकों, सांसदों को भाजपा द्वारा तोड़े जाने को ऑपरेशन लोटस ही कहती हैं। अब तमिलनाडु में इसी तर्ज पर एक ऑपरेशन की चर्चा है, जिसका नाम है ऑपरेशन ‘एल’। यहां ‘एल’ का मतलब है कि लॉटरी या लीमा या लीव। इस ऑपरेशन के चलते ई पलानीसामी की पार्टी अन्ना डीएमके का अस्तित्व खतरे में है। उनकी पार्टी के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। तीन विधायकों ने पहले इस्तीफा दिया था और चौथे विधायक ने मंगलवार को...

  • तमिलनाडु में कांग्रेस सरकार में शामिल

    चुनावी राजनीति में कई बार संख्या धोखा देने वाला फैक्टर होता है। बड़ी संख्या कई बार नेता और पार्टियों की ताकत नहीं बढ़ाती है तो कई बार कम संख्या बहुत ताकतवर बना देती है। बिहार इसकी मिसाल है। 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद बिहार विधानसभा का अंकगणित ऐसा बना कि सिर्फ 43 सीट लेकर नीतीश सबसे शक्तिशाली रहे और दोनों सबसे बड़ी पार्टियों को अपने इशारे पर नचाया। लेकिन वही नीतीश 2025 के चुनाव के बाद 85 सीट लेकर भी इतने असहाय हो गए कि मुख्यमंत्री पद से हटा दिए गए और भाजपा का सीएम बन गया। संख्या की...

  • तमिलनाडु में 59 साल बाद सरकार में शामिल हुई कांग्रेस

    चेन्नई। तमिलनाडु में फिल्म स्टार विजय की मंत्रिमडल का गठन हो गया है। गुरुवार को 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले विजय ने नौ मंत्रियों के साथ शपथ ली थी। सारे मंत्री उनकी पार्टी टीवीके के थे। गुरुवार को हुई शपथ में कांग्रेस के दो विधायकों को मंत्री बनाया गया। 1967 में चुनाव हार कर सत्ता से बाहर होने के 59 साल बाद पहली बार कांग्रेस तमिलनाडु की सरकार का हिस्सा बनी है। कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेश कुमार एस और पी विश्वनाथ को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि चार मई...

  • तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार: 23 नए मंत्री शामिल

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने राज्य मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की सिफारिश की है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया गया है और 23 नए मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है। लोक भवन से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार इन सिफारिशों को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। इस बदलाव के बाद मुख्यमंत्री ने लोक प्रशासन, गृह, पुलिस, विशेष कार्यक्रम क्रियान्वयन, नगर प्रशासन और शहरी विकास जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं। इसके साथ ही उन्होंने विशेष पहल, गरीबी उन्मूलन और ग्रामीण ऋण राहत जैसे विभागों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाली...

  • तमिलनाडु की दोनों द्रविड पार्टियों की समस्या

    तमिलनाडु की दोनों द्रविड पार्टियों, जिन्होंने करीब 60 साल तक बारी बारी से राज्य में शासन किया उनकी हालत खराब है। छह दशक में पहली बार ऐसा हुआ कि दोनों द्रविड पार्टियां एक साथ सत्ता से बाहर हो गईं और एक नई पार्टी का राज्य की राजनीति में उदय हुआ। फिल्म स्टार विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनी और छोटी पार्टियों के समर्थन से उसने सरकार बना लिया। इस संकट का सबसे पहला असर अन्ना डीएमके पर पड़ा, जिसके दो टुकड़े हो गए हैं। 30 विधायकों का एक धड़े ने अलग नेता चुना है और 17 विधायकों ने...

  • तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार

    तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर जारी अनिश्चितता के बीच एआईएडीएमके महासचिव एडप्पडी के. पलानीस्वामी (ईपीएस) ने 17वीं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों और दलों को बधाई दी है। पलानीस्वामी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि वह तमिलनाडु में अंततः सरकार बनाने वाले दल को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु जनादेश के बाद राज्य में तेज राजनीतिक गतिविधियां और जोड़तोड़ जारी हैं। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ था। इस...

  • विजय छोटी पार्टियों के साथ सरकार बनाएंगे

    तमिलनाडु में पहली बार त्रिशंकु विधानसभा बनी है। वहां आमतौर पर एक पार्टी को बहुमत मिलता रहा है और बिना किसी गठबंधन के सरकार बनती रही है। पिछले चुनाव में भी डीएमके को अकेले पूर्ण बहुमत मिला था। यही कारण था कि उसने कांग्रेस और दूसरी सहयोगी पार्टियों को सरकार में नहीं शामिल किया था। इस बार भी चुनाव के पहले ही साफ हो गया था कि डीएमके जीती तो वह कांग्रेस को और अगर अन्ना डीएमके जीती तो वह भाजपा को सरकार में हिस्सेदार नहीं बनाएगी। लेकिन दोनों हार गए और फिल्म स्टार विजय की पार्टी टीवीके जीत गई।...

  • तमिलनाडु की नई पसंद

    टीवीके के संस्थापक विजय खुद को पेरियार की विरासत से जोड़ते हैं और भारतीय संविधान को अपनी आस्था का दस्तावेज मानते हैं। इस रूप कहा जा सकता है कि तमिलनाडु ने सिर्फ चेहरा बदला है, राजनीतिक विचारधारा नहीं। तमिलनाडु में 59 साल बाद ऐसा हुआ है, जब वहां द्रविड़ मुनेत्र कड़गम या अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के अलावा कोई पार्टी कोई सत्ता की दावेदार बनी है। 1967 में पहली बार डीएमके सत्ता में आई। 1972 में एमजी रामचंद्रन ने इससे अलग होकर एडीएमके का गठन किया। 1967 से 2021 तक डीएमके ने सात बार और एडीएमके ने पांच बार सरकार...

  • आज तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव

    नई दिल्ली। तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर और पश्चिम बंगाल की पहले चरण की 152 सीटों पर गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर मंगलवार की शाम पांच बजे प्रचार थम गया था। पश्चिम बंगाल की बची हुई 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा। बुधवार को 152 सीटों पर प्रचार नहीं हो रहा था लेकिन भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने बाकी सीटों के लिए धुआंधार प्रचार किया। दोनों राज्यों में शांतिपूर्ण और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। बहरहाल, तमिलनाडु की 234 साटों के लिए 4,023...

  • पश्चिम बंगाल-तमिलनाडु में थमा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को मतदान

    तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को होने वाले मतदान से 48 घंटे पहले मंगलवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है, जबकि तमिलनाडु में सभी 234 सीटों के लिए मतदान होने हैं। इसको लेकर चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।  चुनाव प्रचार थमने से पहले दोनों राज्यों में शीर्ष नेताओं और उम्मीदवारों ने समर्थकों को आकर्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं, चुनाव प्रचार थमने के बाद अब कोई...

  • तमिलनाडु में एनडीए ने किया सीट बंटवारा

    चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए के घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ रहा है। गठबंधन की बड़ी पार्टी अन्ना डीएमके 178 सीटों पर लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी को गठबंधन में 27 सीटें मिली हैं। पिछली बार यानी 2021 के चुनाव में भाजपा 20 सीटों पर लड़ी थी। इस बारे उसे सात सीटें ज्यादा मिली हैं। तमिलनाडु की 234 सदस्यों की विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होना है। वोटों की गिनती चार मई को होगी। बहरहाल, अन्ना डीएमके और...

  • पवन खेड़ा को तमिलनाडु से क्यों?

    दो साल पहले राज्यसभा के दोवार्षिक चुनाव में जब कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा को राज्यसभा की सीट नहीं मिली थी तब उन्होंने सार्वजनिक रूप से पोस्ट लिख कर अपनी तकलीफ जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि शायद तपस्या में कोई कमी रह गई थी। इस बार ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी उनकी तपस्या का फल देना चाहती है। तभी खबर है कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार की रात को चेन्नई में डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से एक राज्यसभा सीट की मांग की तो उन्होंने पवन खेड़ा को उच्च...

  • कांग्रेस को एक सीट तमिलनाडु में मिल सकती है

    अभी तक ऐसा लग रहा है कि राज्यसभा के चुनाव सामान्य तरीके से होंगे तो भाजपा को कई सीटों का फायदा होगा और कांग्रेस पार्टी को न फायदा होगा और न नुकसान होगा। उसके पांच सांसद रिटायर हो रहे हैं और पांच की वापसी हो जाएगी। उसे महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में एक एक सीट का नुकसान होगा तो हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में एक एक सीट का फायदा हो जाएगा। परंतु यथास्थिति की बजाय कांग्रेस को एक सीट का फायदा होने की संभावना दिख रही है और वह भी तमिलनाडु से। गौरतलब है कि तमिलनाडु में छह सीटों पर राज्यसभा...

  • केरल, तमिलनाडु में मोदी का बदलाव का दावा

    तिरुवनंतपुरम/चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दक्षिण के दो राज्यों तमिलनाडु और केरल में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रचार का आगाज किया। उन्होंने दोनों राज्यों में कई परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। साथ ही दोनों राज्यों में जनसभाओं को संबोधित करते हुए बदलाव का दावा किय़ा। उन्होंने दोनों राज्यों की सरकारों पर कुशासन और करप्शन का आरोप लगाया। केरल के तिरुवनंतपुरम में प्रधानमंत्री मोदी ने करीब एक घंटे के अपने भाषण में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा, ‘1987 के पहले गुजरात में बीजेपी एक हाशिए...

  • यूपी, तमिलनाडु में कांग्रेस के इरादे

    कांग्रेस पार्टी के नेता अजीब अजीब सी बातें कर रहे हैं। वे राज्यों में अपने सहयोगी दलों को परेशान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के एक सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला और राहुल गांधी व अखिलेश यादव की तुलना करते हुए राहुल को बड़ा और महान नेता बताया। इसके बाद एक दूसरे सांसद राकेश राठौड़ आए, जिन्होंने कहा कि सपा को यूपी में लोकसभा की जो 37 सीटें मिली हैं और वह कांग्रेस के कारण मिली हैं। उनका कहना है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद हालात बदले और उसका...

  • तमिलनाडु और बंगाल में एसआईआर का फर्क

    यह बहुत हैरान करने वाली बात है कि तमिलनाडु में, जहां बिहार से कम और पश्चिम बंगाल के लगभग बराबर मतदाता थे वहां दोनों राज्यों के मुकाबले ज्यादा मतदाताओं के नाम कटे हैं। बिहार में कुल 69 लाख मतदाताओं के नाम कटे तो पश्चिम बंगाल में 58 लाख नाम कटे। लेकिन तमिलनाडु में 97 लाख से ज्यादा नाम कटे हैं। यह भी हैरान करने वाली बात है कि पश्चिम बंगाल और बिहार दोनों के मुकाबले तमिलनाडु में मृत मतदाताओं के नाम भी ज्यादा थे। मिसाल के तौर पर बिहार में 22 लाख मृत मतदाताओं के नाम कटे थे, जबकि तमिलनाडु...

  • तमिलनाडु में 97 लाख नाम कटे

    नई दिल्ली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बाद आश्चर्यजनक रूप से सबसे ज्यादा नाम तमिलनाडु से कटे हैं। एसआईआर के पहले चरण के बाद तमिलनाडु की जो मसौदा मतदाता सूची जारी हुई उसमें 97 लाख नाम काटे गए हैं। एसआईआर से पहले राज्य में मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ थी। अब यह घट कर 5.43 करोड़ हो गई है। राज्य में अब 2.66 करोड़ पुरुष और 2.77 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। गुजरात में 73 लाख से ज्यादा नाम कटे हैं। तमिलनाडु की मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक एसआईआर के बाद 97 लाख 37 हजार 832 मतदाता...

  • पीयूष गोयल होंगे तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु के लिए चुनाव प्रभारी के नाम की घोषण कर दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी होंगे। भाजपा ने इससे पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। भाजपा ने ओडिशा के सांसद बैजयंत जय पांडा को असम का चुनाव प्रभारी बनाया है। दोनों राज्यों में अप्रैल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। तमिलनाडु में पीयूष गोयल के साथ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय सहकारिता व विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल सह प्रभारी होंगे। तमिलनाडु में भाजपा और अन्ना डीएमके मिल...

  • तमिलनाडु में विजय को साथ लाना चाहती है भाजपा

    यह कमाल की बात है कि अन्ना डीएमके से तालमेल कर लेने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि तमिल फिल्मों के सुपरस्टार और अपनी पार्टी टीवीके बना कर राज्य की राजनीति में उतरे विजय को गठबंधन में शामिल किया जाए। विजय खुद को मुख्यमंत्री के दावेदार के तौर पर पेश कर रहे हैं तो दूसरी ओर अन्ना डीएमके नेता ई पलानीस्वामी किसी भी हाल में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी छोड़ने पर राजी नहीं हैं। इसी वजह से पूर्व मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम पार्टी छोड़ कर गए और एनडीए से भी बाहर हुए। टीटीवी दिनाकरण की शर्त भी यही...

और लोड करें