राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राहुल ने लगाया वोट चोरी का आरोप

पटना। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सभा के एक दिन बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बिहार चुनाव में प्रचार करने पहुंचे। रविवार को उन्होंने बेगूसराय और खगड़िया में चुनावी सभा को संबोधित किया। खगड़िया में राहुल गांधी ने कहा कि बिहार की सरकार दिल्ली से मोदी जी के आदेश पर चल रही है। यहां आप लोगों के लिए सरकार के पास जमीन नहीं है, लेकिन मोदी जी के पास अडानी, अंबानी के लिए बहुत जमीनें हैं। उन्होंने कहा, ‘आज सुबह मैं और सहनी जी तालाब में मछली पकड़ने गए। ये इसलिए क्योंकि लोगों को लगे कि मेरे साथ राहुल गांधी खड़े हैं’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भाषण का हवाला देते हुए राहुल ने कहा, ‘पीएम कहते हैं फेसबुक चलाइए। इंस्टाग्राम चलाइए। ऐसा क्यों, ऐसा इसलिए कि वो नहीं चाहते कि आप दूसरी चीजों की बातें करें। आप जो डेटा इस्तेमाल करने के लिए पैसे देते हैं वो ये अडानी और अंबानी को दे देते हैं’। राहुल ने कहा, ‘ये लोग वोट चोरी कर के सरकार बनाते हैं। वोटिंग के दौरान आपको बूथों पर जाना है और देखना है कि ये लोग वोट चोरी न कर पाएं। आप हमारे उम्मीदवार को जिताइए। महागठबंधन की सरकार बनाइए’।

इससे पहले राहुल ने बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा के बाद वो विकासशील इंसान पार्टी, वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी के साथ तीन किलोमीटर दूर तालाब में पहुंचे। मछुआरों के साथ मिलकर जाल से मछलियां पकड़ीं। नाव पर सवार होकर तालाब में गए और पानी में छलांग लगाई। इस दौरान मुकेश सहनी कांग्रेस नेता कन्हैया और बेगूसराय सदर से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण भी नाव पर मौजूद थीं।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =