ज्ञानेश जेल जाएंगे
नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली करके ताकत दिखाई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को रद्द कराने के लिए हुई इस रैली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के बाद मोदी का नंबर आएगा। राहुल सहित कई वक्ताओं ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे। राहुल ने अपने भाषण में दावा किया कि पहले ज्ञानेश कुमार को हटाया जाएगा...