राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मोदी, ममता पर राहुल का हमला

कोलकाता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को दूसरी बार चुनावी सभा करने पहुंचे। उन्होंने हुगली में रैली की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने दोनों में मिलीभगत का आरोप भी लगाया। राहुल ने कहा कि मोदी ने अमेरिका के हाथों भारत को बेच दिया है।

राहुल ने हुगली की रैली में कहा, ‘मेरे ऊपर 36 केस हैं क्योंकि मैं बीजेपी से लड़ता रहता हूं। ईडी ने मुझ से 55 घंटे पूछताछ की। मेरा घर ले लिया गया था। लेकिन ममता जी के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ। क्योंकि जो ममता बंगाल में कर रही हैं, मोदी जी देश में कर रहे हैं’। उन्होंने कहा, ‘मोदी बड़ी बड़ी बातें करते हैं, पर उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कंट्रोल करते हैं। मोदी ने अमेरिका को हमारे देश का कृषि सेक्टर बेच दिया’।

राहुल ने रैली में मोदी पर हमला करते हुए कहा, ‘आप जानते हो कि देश में जहां भी नरेंद्र मोदी जाते हैं, वो सिर्फ नफरत फैलाते हैं’। राहुल ने कांग्रेस राज की याद दिलाते हुए कहा, ‘कुछ साल पहले कांग्रेस ने देशभर में भारत जोड़ो यात्रा की। कांग्रेस के दौर में बंगाल में उद्योग थे’। राहुल गांधी ने कहा, ‘आज देश के प्रधानमंत्री दो मिनट में अमेरिका के सामने हाथ जोड़ देते हैं। वे जब ट्रंप से बात करते हैं तो उन्हें सर बुलाते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि ट्रम्प को पता चल गया कि मोदी भ्रष्टाचारी हैं। उन्होंने अडाणी के साथ मिलकर भ्रष्टाचार किया है’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − six =