राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

नई दिल्ली। पश्चिमी राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में अच्छी बारिश हो रही है। पूर्वी राज्यों में भी लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी से बने कम दबाव के क्षेत्र और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से गुजरात, बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश हो रही है। हालांकि इतनी बारिश के बावजूद अभी तक सामान्य से 16.1 फीसदी पानी गिरा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में 31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

मसौम विभाग ने कई राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में तेज बारिश की संभावना है। पंजाब में भी तेज बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में बारिश और भूस्खलन के कारण करीब डेढ़ सौ सड़कें बंद हैं। उधर, असम में बाढ़ के हालात अब भी गंभीर हैं। अब तक 66 की मौत हो चुकी है। सात लाख से ज्यादा लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। बिहार के 17 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment