राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

Yogi Adityanath: पीएम मोदी के सत्ता में आने पर पीओके होगा भारत का हिस्सा

Yogi Adityanath ने शनिवार को कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद छह महीने के अंदर की पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा बन जाएगा। और महाराष्ट्र के पालघर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने यह साहसिक टिप्पणी की।

Yogi Adityanath ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा की हम अपने दुश्मन की पूजा नहीं करेंगे। और कोई हमारे लोगों को मारता हैं तो हम उनकी पूजा नहीं करेंगे बल्कि उन्हें ऐसा जवाब देंगे जिसके वह हकदार हैं। और पाकिस्तान के लिए पाक अधिकृत कश्मीर को बचाना मुश्किल हो गया हैं। लेकिन पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने दें। छह महीने के भीतर पीओके भारत का हिस्सा बन जाएगा।

Yogi Adityanath ने कहा की ऐसे कदम के लिए साहस की जरूरत होती हैं। और अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक के नेताओं पर भी कटाक्ष किया और कहा की वह कहते थे कि हम पाकिस्तान से आतंकवाद के बारे में कुछ नहीं कर सकते।

शनिवार को Yogi Adityanath ने मुंबई में एक चुनावी रैली को भी संबोधित किया और वहां उन्होंने मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार उज्ज्वल निकम के लिए प्रचार किया। साथ ही रैली में आदित्यनाथ ने कहा की मौजूदा चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच चयन करने के बारे में हैं।

Yogi Adityanath ने कहा राम भक्त एक राष्ट्र भक्त हैं जो भारत के लोगों की सेवा करेंगे और हमेशा देश की प्रगति के लिए काम करेंगे। और एक राम भक्त जिसने राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। साथ ही वह लोगों और देश के सम्मान के साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता हैं।

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए योगी आदित्यनाथ। साथ ही उन्होंने कहा की भगवान राम 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस को सत्ता में नहीं आने देंगे।

Yogi Adityanath ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा की कांग्रेस के नेता कहते हैं की राम मंदिर का निर्माण नहीं होना चाहिए था। लेकिन अगर कांग्रेस को इतना ही दुख हैं तो वह इटली में राम मंदिर बनवा सकती हैं। और अगर वह राम मंदिर नहीं चाहते हैं तो वह बजरंगबली (भगवान हनुमान) का मंदिर बना सकते हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दावा किया की कुछ कांग्रेस नेताओं का कहना हैं की अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह राम मंदिर को नष्ट कर देंगे। और उन्होंने कहा की रामलला आपको सत्ता में नहीं आने देंगे।

यह भी पढ़ें :- 

केजरीवाल की पार्टी का क्या होगा?

कन्हैया के खिलाफ झूठे प्रचार की बाढ़

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *