राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भाजपा ने पदाधिकारियों के काम बांटे

नई दिल्ली। नई टीम की घोषणा के करीब एक महीने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी टीम के पदाधिकारियों के बीच कामों का बंटवारा कर दिया। पार्टी के नए बने महासचिव और उत्तर प्रदेश के नेता हरीश द्विवेदी को बिहार और कर्नाटक जैसे दो बड़ राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। स्मृति ईरानी को भी भाजपा के शासन वाले दो राज्यों छत्तीसगढ़ और हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है। लंबे अरसे बाद संगठन में लौटे राम माधव को तमिलनाडु के साथ चुनावी राज्य उत्तराखंड का प्रभार दिया गया है।

नितिन नबीन ने अपनी टीम के महासचिव संजय भाटिया को राजस्थान और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभारी बनाया है। राजस्थान में पहले डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल प्रभारी थे। वहीं, मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी डॉ. महेंद्र सिंह के पास थी। तीन अन्य नेताओं को भी दो-दो राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। विनोद तावड़े को पहले ही उत्तर प्रदेश का प्रभारी बना दिया गया था। उनके साथ चार सह प्रभारी बनाए गए हैं। सतीश पुनिया पहले से पंजाब के और तरूण चुघ गुजरात के प्रभारी हैं।

बिहार सरकार में जगह नहीं हासिल कर सके पार्टी के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय को असम का प्रभारी बनाया गया है। दिल्ली का प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे को बनाया गया है। भाजपा के नए महासचिवों में से एक गजेंद्र पटेल को झारखंड की जिम्मेदारी मिली है। उनके साथ दो सह प्रभारी बनाए गए हैं। बैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र का जिम्मा मिला है और उनके साथ हाल ही में आईटी सेल से हटाए गए अमित मालवीय को सह प्रभारी बनाया गया है। सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल के साथ साथ तेलंगाना का भी प्रभार मिला है

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment