नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अमेरिका के साथ हुई व्यापार संधि की जानकारी बुधवार को संसद में दी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में अमेरिका से हुई संधि पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि संधि ऐतिहासिक है। गोयल ने कहा कि भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह संधि भारत के विकास में बेहद फायदेमंद होगी। हालांकि उनके भाषण के दौरान विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे।
विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। लोकसभा में तो किसी ने गोयल के बयान पर या अमेरिका के साथ संधि पर कुछ नहीं कहा लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के हितों से समझौता किया है। इस आरोप पर सदन के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि अमेरिकी ट्रेड डील में किसानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, लिखित में कहा जा चुका है।


