नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने इस बात को खारिज किया है कि संघ बदल गया है। उन्होंने कहा है कि समय के साथ संघ का स्वरूप सामने आ रहा है। संघ प्रमुख ने रविवार को कहा कि संघ बदला नहीं है, बल्कि धीरे धीरे विकसित हो रहा और समय के साथ उसका स्वरूप सामने आया है। उन्होंने कहा कि लोग इसे बदलाव के रूप में देख रहे हैं, जबकि मूल विचार और चरित्र वही है।
मोहन भागवत ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के एक सौ साल की यात्रा पर बनी फिल्म ‘शतक’ के गीतों के एलबम रविवार को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम के दौरान मशहूर गायक सुखविंदर सिंह, फिल्म निर्देशक आशीष मल्ल, सह निर्माता आशीष तिवारी और आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी भैयाजी जोशी भी मौजूद थे। इस मौके पर संघ प्रमुख ने कहा, ‘आरएसएस अपनी सौवीं वर्षगांठ मना रहा है। जैसे जैसे संगठन का विस्तार हुआ और उसने नए नए रूप लिए, लोगों को यह बदलाव जैसा लगने लगा। लेकिन वास्तव में यह बदल नहीं रहा, बल्कि धीरे धीरे सामने आ रहा है’।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


