राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अमेरिका ने सीजफायर आगे बढ़ाया

नई दिल्ली। ईरान से वार्ता नहीं शुरू होने के बावजूद अमेरिका ने सीजफायर आगे बढ़ा दिया है। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि सीजफायर नहीं बढाएंगे। लेकिन बुधवार को उन्होंने इसे आगे बढ़ा दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान की अपील पर उन्होंने ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम को आगे बढ़ाया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं कहा कि यह कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है। इससे पहले जब राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धविराम लागू किया था तब भी कहा था कि पाकिस्तान की अपील पर युद्धविराम हुआ है।

बहरहाल, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान में इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ऐसे वक्त में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उनसे ईरान पर कुछ समय तक हमले रोकने की अपील की, ताकि ईरान को साझा प्रस्ताव तैयार करने का वक्त मिल सके। ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान की इस अपील को मानते हुए उन्होंने अमेरिकी सेना को फिलहाल हमला रोकने का आदेश दिया है। हालांकि, सेना को पूरी तरह तैयार रहने को भी कहा गया है।

इस दौरान ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए अरब सागर में की गई अमेरिकी नाकाबंदी जारी रहेगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ किया कि युद्धविराम तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान अपनी ओर से ठोस प्रस्ताव नहीं दे देता और बातचीत पूरी नहीं हो जाती, चाहे उसका नतीजा कुछ भी निकले। इस बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को इस्लामाबाद में ईरान के राजदूत से मुलाकात की। बैठक में दोनों नेताओं ने क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर दिया। इस दौरान पाकिस्तान और ईरान के दोपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 2 =