nayaindia भाजपा चुनाव घोषणापत्र समिति: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू

भाजपा ने बनाई घोषणापत्र समिति

भाजपा
BJP candidate list 2024

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की 102 सीटों पर नामांकन समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव घोषणापत्र तैयार करने के लिए एक कमेटी बनाई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को 27 सदस्यों की चुनाव घोषणापत्र समिति का गठन कर दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समिति की संयोजक और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सह संयोजक बनाए गए हैं।

भाजपा की चुनाव घोषणापत्र समिति में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर के अलावा पार्टी शासित चार राज्यों के मुख्यमंत्री और कुछ पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। मुख्यमंत्रियों में गुजरात के भूपेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, असम के हिमंत विश्व शर्मा और छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय के नाम हैं जबकि पूर्व मुख्यमंत्रियों में शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे के नाम शामिल हैं।

समिति के अन्य सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, राधामोहन दास अग्रवाल, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, ओपी धनखड़, अनिल एंटनी आदि शामिल हैं।

गौरतलब है कि भाजपा ने पिछले महीने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की थी। पार्टी ने लोगों से सुझाव मांगने के लिए अलग अलग इलाकों में ‘रथ’ भी रवाना किए थे। बताया जा रहा है कि भाजपा का घोषणापत्र, जिसे वह संकल्प पत्र कहती है उसमें महिलाओं, युवाओं और किसानों पर फोकस होगा और साथ ही 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प भी इसमें शामिल होगा।

 

यह भी पढ़ें:

राज्यपाल, जज, अधिकारी सब चुनाव लड़ेंगे

चार जून और चार सौ पार का नारा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें