राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं उपलब्धियां

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के दो दिन के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों को अगले लोकसभा चुनाव में पूरी ऊर्जा लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एक घंटे से ज्यादा के अपने भाषण में अपनी सरकार की 10 साल की उपलब्धियां गिनाईं और साथ ही कांग्रेस व दूसरी विपक्षी पार्टियों पर हमला भी किया। उन्होंने कहा कि दशकों से लंबित काम उनके कार्यकाल में पूरे हुए। इस संदर्भ में उन्होंने अनुच्छेद 370 समाप्त करने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के साथ साथ महिला आरक्षण कानून और नए संसद भवन के निर्माण का जिक्र किया।

कांग्रेस पर हमला करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- ये कभी भाषा तो कभी क्षेत्र के आधार पर देश को बांटने में लगे रहे। सबसे बड़ा पाप ये रहा कि देश की सेनाओं का मनोबल तोड़ने में भी पीछे नहीं रहे। सुरक्षा और सामरिक शक्ति को कम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदी ने कहा- सेना ने उपलब्धि हासिल की तो कांग्रेस ने हर बार सवाल उठाया। उन लोगों ने पूरी कोशिश की कि देश को राफेल ना मिल पाए। कहा कि एचएएल को खत्म किया जा रहा है। फोटो तक खिंचवा ली थी। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए और सबूत मांगे।

‘रशिया विदाउट नवेलनी’

पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा- पिछले 10 साल में भारत ने जो गति हासिल की है। बड़े लक्ष्यों को हासिल करने का जो हौसला पाया है, वो अभूतपूर्व है। ये मैं नहीं, पूरी दुनिया गाजे-बाजे के साथ बोल रही है। उन्होंने कहा- हर देशवासी को एक बड़े संकल्प के साथ जोड़ दिया है। ये संकल्प है विकसित भारत का। अब देश ना छोटे सपने देख सकता है और ना छोटे संकल्प ले सकता है। सपने भी विराट होंगे और संकल्प भी। मोदी ने कहा- 10 साल में जो हासिल किया, वो पड़ाव मात्र है। मंजिल तक पहुंचने का नया विश्वास है।

अपनी उपलब्धियां बताते हुए मोदी ने कहा- आदिवासियों के लिए पीएम जनधन योजना लाए। पीएम विश्वकर्मा योजना लाए। रेहड़ी पर काम करने वाले लाखों साथियों के लिए किसी ने नहीं सोचा, हमने उनके लिए योजना बनाई। उन्होंने कहा- मैं पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसने शौचालय के बारे में सोचा। महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बोलने वालों के लिए कानून लाए। तीन करोड़ से ज्यादा महिलाओं के नाम घर रजिस्टर्ड कराकर उन्हें घर की मालकिन बनाया। उन्होंने कहा- हमने तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का संकल्प लिया है। ये मोदी की गारंटी है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + seven =

और पढ़ें