nayaindia lok sabha election 2024 bjp bjd बीजद से बात बिगड़ी, अकेले लड़ेगी भाजपा

बीजद से बात बिगड़ी, अकेले लड़ेगी भाजपा

lok sabha election 2024 bjp bjd
lok sabha election 2024 bjp bjd

नई दिल्ली। ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी ने सभी सीटों पर अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है। राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के साथ भाजपा की तालमेल की बात नहीं बनी है। इसके बाद भाजपा ने गठबंधन नहीं करने की घोषणा की। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों पार्टियों के बीच 15 साल के बाद फिर से तालमेल करके लड़ने की बात हो रही थी। लेकिन शुक्रवार को भाजपा ने आगामी लोकसभा और राज्य विधानसभा के चुनावों में सभी सीट पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की। lok sabha election 2024 bjp bjd

यह भी पढ़ें: मोदी की सुनामी या कांटे का मुकाबला?

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने ऐलान किया कि वे भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साथ ही कहा- देश भर में जहां भी डबल इंजन की सरकार रही है, वहां विकास व गरीब कल्याण के कार्यों में तेजी आई है और राज्य हर क्षेत्र में आगे बढ़े हैं। लेकिन आज ओडिशा में मोदी सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं जमीन पर नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे ओडिशा के गरीब बहनों-भाइयों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कही- ओडिशा-अस्मिता, ओडिशा गौरव और ओडिशा के लोगों के हित से जुड़े अनेक विषयों पर हमारी चिंताएं हैं। lok sabha election 2024 bjp bjd

यह भी पढ़ें: ममता, माया बुरी तरह हारेंगी!

सामल ने बीजद की ओर से केंद्र सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर समर्थन देने के लिए उसके प्रति आभार व्यक्त किया। लेकिन साथ ही यह भी कहा कि भाजपा लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। पार्टी के इस कदम का स्वागत करते हुए, भाजपा नेता और सांसद अपराजिता सारंगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- उत्कृष्ट, बेहद आभारी। इससे पहल भाजपा और बीजद दोनों की ओर से ऐसे संकेत दिए गए थे, जिससे लगा था कि तालमेल पर मुहर लगने वाली है। लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा लोकसभा की 14 सीटें मांग रही थी और विधानसभा चुनाव में बीजद को एक सौ से कम सीटों पर लड़ने के लिए कह रही थी। lok sabha election 2024 bjp bjd

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें