नई दिल्ली। नेहरू गांधी परिवार की दो पारंपरिक सीटों- अमेठी और रायबरेली पर परिवार के ही सदस्य लड़ेंगे। राहुल गांधी के अमेठी से हारने और सोनिया गांधी के राज्यसभा में जाने के बाद अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। कांग्रेस के जानकार सूत्रों ने बताया है कि राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे और रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा लड़ेंगी। पहली बार प्रियंका चुनाव मैदान में उतरेंगी। वे अपनी मां सोनिया गांधी की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगी।
विपक्षी नेताओं के बयानों का विवाद
कांग्रेस सूत्रों ने बताया है कि राहुल 2019 की तरह इस बार भी अमेठी और वायनाड दोनों सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की पहली बैठक गुरुवार यानी सात मार्च को हो सकती है। इस बैठक में पार्टी उन सीटों पर विचार करेगी, जहां फिलहाल वह जीती हुई है। इसके अलावा अपने मजबूत असर वाली सीटों पर भी विचार किया जाएगा। तभी माना जा रहा है कि अमेठी और रायबरेली से राहुल और प्रियंका की उम्मीदवारी की घोषणा एक दो दिन में हो सकती है।
हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ रही हैं
इस बीच यह भी खबर है कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है। इसे बहुत जल्दी कांग्रेस कार्य समिति के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। जानकार सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के घोषणापत्र में रोजगार, महंगाई से राहत और सामाजिक न्याय पर खास ध्यान दिया गया है। युवाओं को अपने साथ लाने की योजना के तहत कांग्रेस केंद्र सरकार में खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरने का वादा करने का फैसला किया है। यह भी बताया जा रहा है कि मुसलमानों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करने का वादा भी कर सकती है।
जानकार सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए छह हजार महीना और केंद्र सरकार की नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण का जिक्र भी किया गया है। अन्य पिछड़ी जाति यानी ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए जाति आधारित जनगणना करवाने और पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाने का भी वादा इसमें किया गया है। पिछले लोकसभा चुनाव के वादे को दोहराते हुए कांग्रेस न्यूनतम आय योजना के तहत गरीबों को 72 हजार सालाना देने का वादा भी कांग्रेस करेगी।
यह भी पढ़ें:
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


