नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची पर मंथन किया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति यानी सीईसी की दूसरी बैठक सोमवार की शाम को पार्टी मुख्यालय में हुई। सीईसी की बैठक रात आठ बजे शुरू हुई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया गया है। भाजपा की दूसरी सूची मंगलवार को जारी हो सकती है। इससे पहले पार्टी ने दो मार्च को 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। Loksabha Elections 2024
यह भी पढ़ें : अरुण गोयल के इस्तीफे की क्या कहानी
उधर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक भी सोमवार को हुई। शाम छह से शुरू हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और सीईसी के अन्य सदस्य शामिल हुए। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा बैठक में शामिल नहीं हुए। इसमें सात राज्यों- कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली और मध्य प्रदेश की सीटों पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस भी मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है।
ओपेनहाइमर सचमुच सिकंदर!
इससे पहले सात मार्च को सीईसी की पहली बैठक हुई थी, जिसके बाद आठ मार्च को 39 लोकसभा सीटों के लिए पहली सूची जारी की थी। कांग्रेस की पहली सूची में छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई। इनमें सबसे ज्यादा 16 केरल से, सात कर्नाटक से, छह छत्तीसगढ़ से और चार तेलंगाना से थे। पहली सूची में केरल की वायनाड सीट से लड़ने के लिए राहुल गांधी के नाम की घोषणा की गई थी।
यह भी पढ़ें : भाजपा और कांग्रेस गठबंधन का अंतर
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


