राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

ट्रंप ने ईरान पर हमला टाला

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमला टालने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक पोस्ट डाला, जिसकी शुरुआत ‘लॉक्ड एंड लोडेड’ से की। उन्होंने बताया कि अमेरिका पूरी तरह से हमला करने और ईरान का नामोनिशान मिटाने के लिए तैयार है। लेकिन आगे ट्रंप ने लिखा कि ईरान और मध्य पूर्व के कुछ अन्य देशों की ओर से समझौते का प्रस्ताव आने के बाद उन्होंने हमला फिलहाल टालने का फैसला किया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि कई अन्य चीजों के साथ होर्मुज की खाड़ी को तुरंत खोलने और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करने पर सहमति बनी है।  राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि इजराइल भी इस फैसले में अमेरिका के साथ है। इससे पहले अमेरिकी वेबसाइट ‘एक्सियोस’ की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ट्रंप से फोन पर बात कर ईरान पर संभावित बड़े हमले को टालने और संयम बरतने की अपील की थी।

बताया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने फोन पर पश्चिम एशिया के ताजा हालात और उनके क्षेत्रीय व वैश्विक असर पर चर्चा की। सऊदी प्रेस एजेंसी एसपीए के ने बताया है, ‘सऊदी क्राउन प्रिंस ने कहा कि तनाव कम करने के लिए बातचीत को प्राथमिकता देना जरूरी है। उन्होंने सीजफायर की दिशा में हर संभव प्रयास करने पर जोर दिया, ताकि कूटनीतिक समाधान का रास्ता खुल सके’। रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘दोनों नेताओं ने सऊदी अरब और अमेरिका के बीच सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा की’।

दूसरी ओर ईरान ने कहा है कि वह हर हमले का सामना करने को तैयार है। ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री माजिद इब्न अल रेजा ने कहा है कि देश अपने विरोधियों की हर धमकी को वास्तविक और गंभीर मानकर चलता है, चाहे वह केवल साइकोलॉजिकल दबाव बनाने के लिए ही क्यों न दी गई हो।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment