राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

मुस्लिम देशों को ट्रंप की नसीहत

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी के मुस्लिम देशों को नसीहत दी है। उन्होंने मुस्लिम देशों से कहा है कि वे इजराइल के साथ रिश्ते बेहतर करें। इसके लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद मुस्लिम नेताओं से बात की है। यहां तक कि उन्होंने तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन से भी बात की है। उन्होंने कहा है कि इन देशों को अब्राहम समझौते में शामिल होना चाहिए। अभी तीन देश ही इसमें शामिल हैं।

बताया गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को सउदी अरब के मोहम्मद बिन सलमान, संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, तमिम बिन हमद अल थानी, आसिम मुनीर, रजब तैयब एर्दोआन, अब्देल फतह अल-सिसी, अब्दुल्ला द्वितीय और हामद बिन ईसा अल खलीफा सहित कई मुस्लिम नेताओं से बातचीत की। उन्होंने पाकिस्तान से भी बात की है।

बाद में राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका ने ईरान संकट को सुलझाने के लिए बहुत मेहनत की है। इसलिए अब जरूरी है कि ये सभी देश अब्राहम समझौते में शामिल हों। यानी कि इजराइल के साथ रिश्ते बेहतर करें। उन्होंने जिन देशों का नाम लिया उनमें सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान, तुर्किए, मिस्र और जॉर्डन शामिल हैं। ट्रंप ने कहा कि यूएई और बहरीन पहले से अब्राहम अकॉर्ड्स का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों के पास शामिल न होने की ‘एक दो वजहें’ हो सकती हैं लेकिन ज्यादातर देशों को इस समझौते के लिए तैयार होना चाहिए।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =