राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

भारत के दो और टैंकर होरमुज से निकले

नई दिल्ली। ईरान में चल रही जंग के बीच भारत के दो और टैंकरों को ईरान ने होरमुज की खाड़ी से निकलने की इजाजत दी है। एलपीजी से भरे दोनों टैंकरों ने होरमुज की खाड़ी सुरक्षित रूप से पार कर ली है। इन जहाजों पर 94 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है। बीडब्लु टायर और बीडब्लु एल्म नाम के इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है। बताया गाया है कि ये दोनों टैंकर इसी हफ्ते मुंबई पहुंच सकते हैं।

दो दिन पहले ही भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि भारतीय झंडे वाले चार एलपीजी टैंकर होरमुज की खाड़ी को पार करके भारत आ चुके हैं। तीन अन्य टैंकर अभी पश्चिमी हिस्से में हैं। सरकार ने बताया कि कुल 18 भारतीय जहाज और 485 भारतीय नाविक अभी भी इस क्षेत्र में मौजूद हैं। गौरतलब है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एलपीजी आयातक है। देश की करीब 60 फीसदी जरूरत आयात से पूरी होती है, जिसमें से 90 फीसदी पश्चिम एशिया से आता है।

उधर ईरान ने कहा है कि होरमुज की खाड़ी के आसपास उसका दबदबा बढ़ गया है और अमेरिकी जहाजों को पीछे हटना पड़ा है। ईरानी नौसेना के एक कमांडर ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसके जहाज उनकी रेंज में आए तो उन्हें तटीय मिसाइलों से निशाना बनाया जाएगा। गौरतलब है कि अमेरिका खार्ग द्वीप के पास सैनिक उतार कर उस पर कब्जा करना और होरमुज की खाड़ी से आवाजाही सुनिश्चित करना चाहता है।

Tags :

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − eleven =