राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

कोहली ने तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

रांची। विश्व क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली ने अपने करियर की एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वे किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रांची में दक्षिण अफ्रीका के साथ पहले एकदिवसीय मुकाबले में 52वां शतक लगा कर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। अब वे किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने एकदिवसीय क्रिकेट में तेंदुलकर के 49 शतक का रिकॉर्ड पहले ही तोड़ चुके हैं।

एकदिवसीय क्रिकेट के अलावा टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल के सबसे ज्यादा पांच पांच शतक हैं। बहरहाल, रविवार को रांची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने 135 रन बनाए। वे पहली पारी में 43वें ओवर में 135 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नांद्रे बर्गर ने रायन रिकेल्टन के हाथों कैच कराया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला गया।

इसी मैच में एक और नया रिकॉर्ड बना। मैच के​​​​​​ 20वें ओवर में रोहित शर्मा ने मार्को यानसन की बॉल पर छक्का लगाया। इसी के साथ वे ​​​​​​​वनडे में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के 351 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 5 =