राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

एशियाई खेलों में 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग का पदक

नई दिल्ली। बुधवार का दिन भारत के खेल इतिहास में बहुत बड़ा दिन रहा। 28 साल के इंतजार के बाद भारत को एशियाई खेलों में वेटलिफ्टिंग का पदक मिला। भारतीय एथलीट मीराबाई चानू ने यह पदक दिलाया। जापान में चल रहे एशियाई खेलों में चानू ने रजत पदक जीता। भारत के कुल पदकों की संख्या 12 पहुंच गई है, जिसमें एक गोल्ड मेडल भी है। भारत अभी पदक तालिका में 13वें स्थान पर है। सबसे ज्यादा पदक जीत कर चीन पहले स्थान पर बना हुआ है।

बहरहाल, इससे पहले भारत को 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी ने एशियाई खेलों में रजत पदक दिलाया था। बुधवार को एशियाई खेलों में भारत का एक और पदक पक्का हो गया। रोशिबिना देवी महिला वुशु के 60 किलो के फाइनल में पहुंच गई हैं। इससे पहले मीराबाई चानू महिलाओं की 49 किलो वजन की श्रेणी 198 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने स्नेच में 87 और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो का वजन उठाया। 32 साल की मीराबाई ने एशियाई खेलों में पहली बार मेडल जीता है। वे ओलिंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगितओं में मेडल जीत चुकी हैं।

एशियाई के खेलों के चौथे दिन भारत को देर शाम तक चार मेडल मिले। इनमें से दो मेडल शॉटगन शूटिंग के स्कीट टीम इवेंट में आए। एक मेडल सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने दिलाया। मनु भाकर महिलाओं के 10 मीटर पिस्टल इवेंट में मेडल चूक गईं। वे पांचवें नंबर पर रहीं। भारत एक गोल्ड, पांच सिल्वर और छह ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली के 13वें स्थान पर है। वहीं, चीन 47 गोल्ड मेडल के साथ पहले नंबर पर है।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment