राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अमेरिकी ठिकानों पर हमला आत्मरक्षा: ईरान

ईरान ने कहा है कि उसके सुरक्षा बलों ने आत्मरक्षा में अमेरिका की पैट्रियट वायु रक्षा प्रणालियों और ड्रोन एवं मिसाइल प्रक्षेपण ठिकानों को निशाना बनाया है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार देर रात एक बयान में कहा कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान पर किए जा रहे हमलों के स्रोत और उन्हें समर्थन देने वाले बुनियादी ढांचे का मुकाबला करना था। विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र के देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति स्वयं के सम्मान को दोहराते हुए उन सरकारों से अपने क्षेत्रों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमलों के लिए नहीं होने देने का आग्रह किया।

Also Read : बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 990 अंक उछला

इससे पहले बुधवार को ईरान की सेना ने कहा था कि उसके ड्रोन ने कुवैत स्थित अली अल सलेम एयर बेस पर अमेरिकी पैट्रियट प्रणालियों तथा ड्रोन और मिसाइल प्रक्षेपण ठिकानों को निशाना बनाया। कुवैत ने इन ईरानी हमलों की निंदा करते हुए इन्हें अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताया। इससे पहले कुवैत की सेना ने ‘शत्रुतापूर्ण’ ड्रोन का जवाब देने की जानकारी दी थी। बहरीन ने भी कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने ईरान की ओर से किए गए हवाई हमलों को रोक दिया।

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल का सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से बना हुआ है। दोनों देश इस्लामाबाद में जून में हुए समझौता ज्ञापन को लागू करने के तौर-तरीकों को लेकर अब भी असहमत हैं। प्रतिबंधों, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मतभेदों ने युद्ध समाप्त करने के प्रयासों को जटिल बना दिया है।

Pic Credit : UNI

By Naya India

Naya India, A Hindi newspaper in India, was first printed on 16th May 2010. The beginning was independent – and produly continues to be- with no allegiance to any political party or corporate house. Started by Hari Shankar Vyas, a pioneering Journalist with more that 30 years experience, NAYA INDIA abides to the core principle of free and nonpartisan Journalism.

Leave a comment