अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से मानवता खत्म होने की बातों को अफवाह बताया है।
उन्होंने उन दावों को झूठा करार दिया है जिनमें कहा गया है कि एआई दुनिया पर कब्ज़ा कर लेगा और मानवता को खत्म कर देगा।
श्री ट्रंप ने सोमवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “एआई का दुनिया पर कब्ज़ा करना, इंसानियत को खत्म करना और ऐसी ही दूसरी बुरी बातें – ये सब एक अफवाह है।
Also Read : रेखा गुप्ता 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब से करेंगी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ को रवाना
श्री ट्रंप ने फिनलैंड में एआई अवसंरचना में निवेश करने के गूगल के फैसले पर भी नाखुशी जताई, क्योंकि कंपनी को अमेरिका में अनुमति लेने की प्रक्रिया बहुत मुश्किल लगती है।
श्री ट्रंप ने लिखा, “मैं इससे खुश नहीं हूं और चाहता हूं कि वे अपनी सोच बदलें।”
गूगल ने गत नौ सितंबर को फिनलैंड में डिजिटल अवसंरचना में कम से कम 13 अरब यूरो का निवेश करने की योजना की घोषणा की थी।
Pic Credit : ANI
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.



