belagavi adhiveshan : कांग्रेस पार्टी ने 26 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में विशेष अधिवेशन किया था। महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के एक सौ साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने कार्य समिति की बैठक की थी, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि 2025 का साल संगठन का साल होगा।
उन्होंने कहा था कि पार्टी संगठन को नया रूप देगी और लंबी लड़ाई के लिए तैयार करेगी। उस अधिवेशन के करीब डेढ़ महीने बाद कांग्रेस ने पहली बहाली की है। (belagavi adhiveshan )
कांग्रेस अध्यक्ष ने ओडिशा में भक्त चरण दास को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके अलावा एक नई नियुक्ति अखिल भारतीय अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ में हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को उसका अध्यक्ष बनाया गया है।
also read: निर्वाचित विधायकों में से ही होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री: नड्डा
नियुक्तियों में इतना समय क्यों ( belagavi adhiveshan )
सवाल है कि जब यह साल संगठन का साल होना है तो नियुक्तियों में इतना समय क्यों लग रहा है और नियुक्तियां किस्तों में क्यों हो रही हैं? ओडिशा में संगठन काफी समय से भंग था, जैसे हिमाचल प्रदेश में भंग है।
उत्तर प्रदेश की कांग्रेस कमेटी भी आधे अधूरे तरीके से काम कर रही है तो बिहार में अध्यक्ष की नियुक्ति के दो साल बाद भी कमेटी का गठन नहीं हो पाया है। (belagavi adhiveshan )
कर्नाटक में डीके शिवकुमार करीब पांच साल से प्रदेश अध्यक्ष हैं और करीब दो साल से तो वे प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री दोनों हैं। यही हाल केंद्रीय संगठन का है। वहां भी बदलाव की जरुरत है। प्रियंका गांधी वाड्रा अब भी बिना किसी प्रभार के महासचिव हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI


