Congress headquarters: गणतंत्र दिवस के मौके पर कांग्रेस के नए मुख्यालय में सन्नाटा रहा। बड़ी पार्टियों में कांग्रेस संभवतः एकमात्र पार्टी रही, जिसने पार्टी मुख्यालय में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।
आमतौर पर सभी पार्टियों के मुख्यालयों में पार्टी के अध्यक्ष या बड़े नेता झंडारोहण करते हैं। और इस बार तो कांग्रेस नए मुख्यालय में गई थी। किसी राष्ट्रीय त्योहार का पहला मौका था।
एक हफ्ते पहले ही 9ए, कोटला, नई दिल्ली में उसके मुख्यालय का उद्घाटन हुआ था।(Congress headquarters)
लेकिन गणतंत्र दिवस के मौके पर पार्टी का कोई बड़ा नेता वहां झंडा फहराने नहीं पहुंचा। दूसरी ओर भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झंडा फहराया।
also read: राज्यसभा में एनडीए को बहुमत
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक में पार्टी कार्यालय में झंडा फहराया। वहां मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री सहित तमाम बड़े नेता मौजूद थे।(Congress headquarters)
बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की तबियत ठीक नहीं है, जिसकी वजह से वे दिल्ली में चुनाव प्रचार भी नहीं कर रहे हैं। वे कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल होने नहीं गए थे।
लेकिन कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी पार्टी मुख्यालय में झंडा फहरा सकती थीं। अगर वे नहीं तो प्रियंका गांधी वाड्रा या कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ही झंडा फहरा देते।
नए मुख्यालय में जाने के बाद कम से कम पहले राष्ट्रीय दिवस के मौके पर तो पार्टी को कुछ आयोजन करना चाहिए था।(Congress headquarters)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

