congress politics : कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों क्या कर रहे हैं? वे महाकुंभ में स्नान करने नहीं गए और इन दिनों उनके राजनीतिक दौरे भी नहीं हो रहे हैं। अलग अलग अदालतों में चल रहे मुकदमों की खबरों की छोड़ दें तो राहुल को लेकर मीडिया में भी ज्यादा चर्चा नहीं है।
वे पिछले दिनों दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मिले और उनका दुख दर्द सुना यह वीडियो उन्हीं की ओर से जारी किया गया। अलग अलग सामाजिक समूहों से वे पिछले काफी समय से मिल रहे हैं और उसकी वीडियो खुद वे ही जारी करते हैं। इन मुलाकातों की सूचना मीडिया को नहीं रहती है।
कहा जा रहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा महाकुंभ में नहीं गए लेकिन अब उसके समापन के बाद वे संगम पर स्नान करने जा सकते हैं या किसी और धार्मिक स्थान पर पूजा पाठ करने जा सकते हैं। (congress politics)
लेकिन अभी तक वह भी नहीं हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने की वीडियो और तस्वीरें आईं तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी की मेहसाणा के एक मंदिर में पूजा करती तस्वीर भी आई।
also read: तृणमूल के मुकाबले कहां है भाजपा?
अगला साल करो या मरो वाला साल
बहरहाल, कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव और अगले साल के पांच राज्यों के चुनावों की तैयारी में हैं।
कांग्रेस नेता मान रहे हैं कि अगला एक साल कांग्रेस के लिए करो या मरो वाला साल है। इस एक साल में पार्टी के संगठन को मजबूती देनी है और छह राज्यों में मजबूती से लड़ना है। (congress politics)
असल में अगले साल मई तक जिन छह राज्यों में चुनाव होने वाले हैं उनमें असम में भाजपा की सरकार है, बिहार में वह जनता दल यू की सरकार का हिस्सा है और पुड्डुचेरी में भी वह अपनी सहयोगी पार्टी के साथ सरकार में शामिल है।
बाकी तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे तीन बड़े राज्यों में भाजपा विरोधी पार्टियों की सरकार है। इनमें से सिर्फ तमिलनाडु में कांग्रेस डीएमके सरकार का हिस्सा है।
लेकिन कांग्रेस को उम्मीद है कि इन छह राज्यों के चुनाव में इस बार तस्वीर बदलेगी और कांग्रेस को बड़ा जम्प मिलेगा। (congress politics)
शशि थरूर ने नाराजगी जताई (congress politics)
केरल में लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे लेफ्ट मोर्चे को हराने की उम्मीद कांग्रेस को है तो असम में भी लगातार दो बार से चुनाव जीत रही भाजपा को हराने का दम कांग्रेस के नेता भर रहे हैं। दोनों राज्यों में लोकसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन से कांग्रेस में उत्साह है।
पुड्डुचेरी में पांच साल में सत्ता बदलती है। अगर सत्ता बदली तो वहां कांग्रेस का मुख्यमंत्री बन सकता है। इसी तरह कांग्रेस को उम्मीद है कि बिहार में इस बार उसका गठबंधन चुनाव जीत सकता है तो पश्चिम बंगाल में भी कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस के साथ तालमेल की संभावना देख रही है।
अगर दोनों पार्टियां मिल कर लड़ती हैं तो उनके लिए अच्छा मौका बनेगा। तभी कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन राज्यों के चुनाव की तैयारी में लगे हैं। (congress politics)
कांग्रेस इस बार कोई रणनीतिक, राजनीतिक या चुनावी गलती नहीं करना चाह रही है। तभी खुद राहुल चुनाव की तैयारियों को मॉनिटर कर रहे हैं।
यही कारण है कि केरल के नेता शशि थरूर ने नाराजगी जताई तो राहुल तुरंत उनसे मिले। यह अलग बात है कि थरूर अब भी नाराज हैं लेकिन राहुल ने कोई कसर नहीं छोड़ी।
राहुल ने बिहार में नया प्रभारी भेजा है तो केरल के नेताओं के साथ खुद बैठक की है। वे चुनावी राज्यों के नेताओं से मिल रहे हैं और गुटबाजी खत्म कराने की कोशिश में हैं। (congress politics)
…..